राम दरबार घर की किस दिशा में लगाना चाहिए?


By Sahil15, Jan 2024 12:03 PMnaidunia.com

राम मंदिर

दुनियाभर में राम मंदिर की जबरदस्त चर्चा चल रही है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अयोध्या में तमाम तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं।

राम दरबार

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों के घर में राम दरबार देखने को मिलता है। प्रभु राम की कृपा पाने के लिए आप भी घर में इसकी स्थापना कर सकते हैं।

क्या होता है राम दरबार?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, राम दरबार का खास महत्व माना जाता है। दरअसल, यह एक प्रकार की तस्वीर या प्रतिमा होती है। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी एक साथ होते हैं।

राम दरबार के लिए दिशा

वास्तु शास्त्र में राम दरबार को स्थापित करने के लिए शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। यदि इस दिशा में श्री राम का दरबार लगाया जाता है तो सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।

इस दीवार पर लगाएं राम दरबार

राम दरबार को हमेशा घर की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बरकरार रहती है।

पूजा का मिलेगा फल

धार्मिक मान्यता है कि घर की सही दिशा में राम दरबार लगाने से पूजा का पूरा फल मिलता है। साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।

नियमित करें पूजा

घर में राम दरबार स्थापित करने के बाद नियमित रूप से पूजा करना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से परिवार की खुशियां कभी कम नहीं होगी।

प्रभु राम की कृपा

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में राम दरबार होता है, वहां के लोगों को जीवन की अनेक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने के फायदे