एक लंबे समय के बाद राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। राम मंदिर अब देशभर में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बन रहा है।
राम मंदिर उद्घाटन के बाद से ही रामलला के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों में राम भक्तों को भीड़ गुट रही हैं। दर्शन को लेकर कई नियम भी बनाए गए है।
अगर आप भी किसी कारणवश अभी तक रामलला के दर्शन नहीं कर पाए है, तो चिंता न करें। अब आप घर बैठे रोजाना रामलला की आरती देख सकते हैं।
दूरदर्शन की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, रोजाना राम भक्त रामलला के दिव्य दर्शन कर सकते है। यह दर्शन आप रोजाना टीवी पर कर पाएंगे।
दूरदर्शन की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, रामलला मंदिर से नित्य आरती का लाइव प्रसारण रोजाना सुबह 6:30 पर देख सकते है।
राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था, लेकिन इसके अगले दिन से आम जनता ने रामलला के दर्शन करें।
राम मंदिर के उद्घाटन में धार्मिक गुरुओं के अलावा भारतीय सितारे और नेता लोग पहुंचे थे, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।
अब राम भक्त टीवी पर लाइव रामलला के दर्शन रोजाना सुबह कर सकते हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ