रणबीर कपूर के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्में


By Arbaaj17, May 2024 10:00 AMnaidunia.com

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के बीच शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम ही स्टार्स के हाथ ब्लॉकबस्टर फिल्में लगती हैं। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर के फिल्मी करियर में कितनी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है?

बॉलीवुड डेब्यू

रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2007 में किया था। एक्टर की पहली फिल्म सांवरिया थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

संजू

रणबीर कपूर के करियर की पहली हिट फिल्म संजू बनी थी। फिल्म संजू रणबीर कपूर की साल 2018 में रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एनिमल

रणबीर कपूर के करियर की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल बनी। फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला। फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो एनिमल ने 556.36 करोड़ का कारोबार किया था। रणबीर कपूर के अब तक के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल बनी।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माधुरी दीक्षित के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्में