रणबीर कपूर की इन 7 फिल्मों ने की हैं छप्परफाड़ कमाई


By Shivansh Shekhar25, Nov 2023 12:00 PMnaidunia.com

रणबीर का करियर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं आइए उनके बारे में जानते हैं।

संजू

संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म संजू 2018 में आई थी जिसने वर्ल्ड वाइड 588.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 2022 में आई इस मूवी ने दुनिया भर में 430 करोड़ रुपए की कमाई की।

ये जवानी है दीवानी

फिल्म ये जवानी है दीवानी को लोगों ने खूब प्यार दिया। साल 2013 में आई इस फिल्म में दीपिका और रणबीर की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।

तू झूठी मैं मक्कार

रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मै मक्कार मार्च 2023 में बड़े पर्दे पर आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 223 करोड़ का कारोबार किया।

तू झूठी मैं मक्कार

रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मै मक्कार मार्च 2023 में बड़े पर्दे पर आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 223 करोड़ का कारोबार किया।

ए दिल है मुश्किल

फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आई थी। 2016 में आई इस फिल्म ने ग्लोबली 240.72 करोड़ का कलेक्शन किया।

बर्फी

रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म ने पूरे विश्व में 175 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसकी कहानी काफी शानदार थी।

राजनीति

फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थी। साल 2010 में आई इस फिल्म ने दुनियाभर में 145.6 करोड़ रुपए की कमाई की।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माहिरा शर्मा की ग्लैमरस लुक पर हार बैठेंगे दिल