Animal Star Cast Fees: रणबीर कपूर से लेकर रश्मिका तक, जानें कास्ट की फीस


By Sahil24, Nov 2023 01:34 PMnaidunia.com

एनिमल फिल्म

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस के बीच खासा क्रेज मूवी को देखने को लेकर मिल रहा है।

एनिमल रिलीज डेट

'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। रिलीज डेट की बात करें तो मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्टार कास्ट फीस

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। आइए पूरी कास्ट की सैलरी जान लेते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का नाम भी उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो फिल्मों के लिए मोटी रकम लेते हैं। 'एनिमल' के लिए रणबीर 70 करोड़ बतौर फीस चार्ज कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना

सिनेमा लवर्स के बीच रश्मिका मंदाना भी अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस 4 करोड़ रुपए फीस ले रही हैं।

बॉबी देओल

'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने 4-5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

बिपिन कार्की

रणबीर स्टारर फिल्म में बिपिन कार्की भी एक किरदार निभा रहे हैं। इसकी भूमिका अदा करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपए दिए गए हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी 'एनिमल' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे। फिल्म के लिए अभिनेता ने 2 करोड़ रुपए वसूले हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या रणवीर की एनिमल सलमान के टाइगर 3 पर पड़ेगी भारी?