Rang Panchami 2023: रंग पंचमी पर करें ये उपाय, मिलेगा बड़ा लाभ
By Navodit Saktawat2023-02-14, 21:23 ISTnaidunia.com
रंग पंचमी का महत्व
रंग पंचमी होली के पांचवे दिन चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी पर मनाई जाती है। मालवा में रंग पंचमी का रंग दिखने लायक होता है। यहां इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
रंग पंचमी का मूहूर्त
इस साल रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का भी समापन हो जाएगा। रंग पंचमी की शुरुआत 11 मार्च को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी। समापन 12 मार्च को है।
रंग पंचमी मनाने का तरीका
इस दिन राधा रानी और कृष्ण को अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है। इसके अलावा इस दिन शोभा यात्राएं भी निकाली जाती है और होली की तरह देव होली के दिन भी लोग एक दूसरे पर रंग और अबीर डालते हैं।
होली की ही तरह उत्सव
रंग पंचमी का त्योहार होली से संबंधित और काफी हद तक होली की ही तरह मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन लोग रंग और गुलाल उड़ा कर अपनी खुशियां मनाते हैं। इस दिन राधा रानी और कृष्ण की पूजा होती है।
रंग पंचमी पूजा का तरीका
रंग पंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा की जाती है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को गुलाल लगाया जाता है। मान्यता है कि गुलाबी और लाल रंग अर्पित करना शुभ होता है।
खास उपाय करने से मिलेगा लाभ
रंग पंचमी पर कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को उत्तर दिशा में रख दें और चित्र के सामने लोटे में जल भरकर भी रखें। फिर गाय के घी से दीपक जलाएं और लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण को चढ़ाएं।
इस मंत्र का करें जाप
ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन बार जाप करें। उनको गुड़ और मिश्री का भोग लगा दें। जब जाप पूरा हो जाए, तो पूजा में रखा जल घर में छिड़क दें।
रंग पंचमी पर भगवान को चढ़ाएं पीला रंग
रंग पंचमी पर भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को पीला रंग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी, हनुमानजी और भैरव नाथ को लाल रंग का गुलाल चढ़ाए। सूर्यदेव को लाल रंग और शनि देव को नीला रंग अर्पित करें।
Health Tips: एक्सरसाइज के बाद जरूर करें इनका सेवन, मिलेगा दोगुना लाभ