इस साल रंग पंचमी 12 मार्च को मनाई जाएगी। होली के साथ-साथ भारत में कई ऐसे शहर हैं जहां रंग पंचमी भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।
इन शहरों में सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के शहर इंदौर का आता है। इंदौर की रंगपंचमी विश्व प्रसिद्ध है।
इंदौर में रंगपंचमी का चलन करीब 300 साल से चलता आ रहा है और आज भी ये त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
रंगपंचमी के दिन इंदौर के राजवाड़ा में गैर निकाली जाती है और सैकड़ों की संख्या में लोग यहां आते हैं।
कोरोना काल के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने 2 साल के लिए गैर पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद 2022 में एक बार फिर ये परंपरा शुरू हुई।
रंग पंचमी के पीछे सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं है। एक कथा शिव जी से जुड़ी हुई है।
तो दुसरी कथा राधा-कृष्ण से जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन कृष्ण भगवान ने राधा के साथ होली खेली थी।