आज के दिन रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज विधि विधान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाएगी।
हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपाय कर लेने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आज हम आपको राशि अनुसार उपाय के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
मेष राशि के जातक रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं। यह फलदायक हो सकता है।
इस एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ नमो नारायण नमः का जाप करें। यह शुभ माना जाता है।
मिथुन राशि वाले भी रंगभरी एकादशी पर कुछ उपाय कर सकते हैं। आप इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
श्री हरि विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए कर्क राशि के लोग रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का पुष्प अवश्य अर्पित करें।