साल 2023 अब खत्म होने वाला है। नए साल में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है, जिसका शुभ प्रभाव भी कुछ राशि वालों पर पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य और संतान का कारक माना जाता है। 31 दिसंबर से गुरु सीधी चाल चलेगा और इसका असर सभी राशियों पर पडे़गा।
साल 2024 में गुरु ग्रह की विशेष कृपा कुछ राशियों पर देखने को मिलेगी। आइए इन राशि वालों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
नए साल में मेष राशि पर गुरु ग्रह का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि गुरु ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। इसकी वजह से धन, मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
साल 2024 में गुरु की कृपा से मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा, आपका अटका हुआ कार्य भी नए साल में पूरा हो सकता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु ग्रह सिंह राशि के भाग्य स्थान पर मार्गी होंगे। इसकी वजह से नए साल में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है।
गुरु की विशेष कृपा के चलते आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता भी मिल सकती है। इतना ही नहीं, संतान की तरफ से भी आपको साल 2024 में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
गुरु ग्रह की सीधी चाल धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभ होगी। इसके प्रभाव से आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।