रश्मिका मंदाना की बेहतरीन फिल्में इन OTT पर देखें


By Prakhar Pandey02, Aug 2023 10:43 AMnaidunia.com

रश्मिका मंदाना

27 वर्षीय रश्मिका मंदाना अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती है। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित है। आइए जानते हैं OTT पर उपलब्ध रश्मिका की बेस्ट फिल्मों के बारे में।

मिशन मजनू

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध मिशन मजनू में रश्मिका ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। मूवी में रश्मिका के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं।

पुष्पा: द राइज

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज फिल्म में रश्मिका का श्रीवल्ली का किरदार पूरी इंडिया में काफी पॉपुलर हुआ था। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

गुडबॉय

रश्मिका की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म गुडबॉय एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। मूवी में अमिताभ बच्चन भी है।

गीता गोविंदम

जी5 पर हिंदी में मौजूद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा स्टारर गीता गोविंदम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। परशुराम द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

भीष्म

भीष्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। मूवी में नितिन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं।

डियर कॉमरेड

सोनी लिव पर उपलब्ध डियर कॉमरेड भी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। मूवी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अहम किरदार में है।

वारिसु

वामसी पेदापली द्वारा निर्देशित वारिसु एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। रश्मिका मंदाना और विजय स्टारर इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था। वारिसु को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विवादों से इन भोजपुरी सितारों का है गहरा नाता