OTT Movies in 2023: थियेटर छोड़ OTT पर रिलीज हुई इन बड़े सितारों की फिल्में


By Prakhar Pandey22, Nov 2023 10:11 AMnaidunia.com

ओटीटी की दुनिया

ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और वेब शोज रिलीज होते रहते है। आइए जानते है थियेटर छोड़ किन OTT पर रिलीज हुई इन बड़े सितारों की फिल्में।

बवाल

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर बवाल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

जाने जां

करीना कपूर स्टारर जाने जां एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। थियेटर के बजाय यह फिल्म भी सीधा ओटीटी पर ही स्ट्रीम की गई। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है।

मिशन मजनू

शांतनु बागची द्वारा निर्देशित मिशन मजनू एक पीरियड स्पाई थ्रिलर फिल्म थी। मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में है।

सिर्फ एक बंदा काफी है

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, साल 2023 की सबसे बेहतरीन लीगल थ्रिलर फिल्म है। मनोज वाजपेयी स्टारर यह फिल्म भी थियेटर के बजाय ओटीटी पर स्ट्रीम की गई।

ब्लडी डैडी

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बल्डी डैडी एक एक्शन थ्रिलर मूवी थी। महंगे बजट में बनी इस फिल्म को भी बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के रास्ते रिलीज किया गया। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे।

ब्लाइंड

लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही सोनम कपूर की फिल्म ‘ब्लाइंड’ को भी जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया था। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।

गैसलाइट

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद गैसलाइट भी सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज की गई। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, सारा अली खान और चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

90's में आई अक्षय कुमार की ये फिल्में आज भी टीवी पर मचाती हैं धूम