Ratha Saptami 2023: आने वाली है रथ सप्तमी, जानें तिथि, मुहूर्त और नियम
By Sameer Deshpande2023-01-21, 15:18 ISTnaidunia.com
सूर्य की उपासना
सनातन धर्म में सूर्यदेव की पूजा अहम मानी जाती है। कहा जाता है कि सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है।
माघ मास की सप्तमी
सूर्यदेव की उपासना के लिए रथ सप्तमी का दिन बहुत उत्तम माना गया है। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है।
28 जनवरी को मनाई जाएगी
पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि का प्रारंभ 27 जनवरी 2023 के दिन प्रातः 07:40 मिनट पर होगा। अंत 28 जनवरी 2023 के दिन सुबह 07:13 मिनट पर होगा। उदया तिथि से पर्व 28 जनवरी 2023 के दिन मनाया जाएगा।
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का महत्व
सूर्योदय के समय में स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए रथ सप्तमी के दिन स्नान मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04:24 बजे से 05:51 तक रहेगा।
कष्ट होते हैं दूर
रथ सप्तमी के पवित्र स्नान करने से और सूर्य देव की उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
ग्रह दोष शांति के लिए भी उत्तम
ग्रह दोष शांति के लिए भी इस दिन सूर्य देव की पूजा को बहुत ही उत्तम माना गया है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए भी यह पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है।
Ind Vs NZ Match: अनोखे अंदाज में मैच देखने पहुंचे क्रिकेट फैंस