Dussehra 2023: पर्दे पर रावण का खूंखार किरदार निभाने वाले कलाकार


By Prakhar Pandey20, Oct 2023 08:58 AMnaidunia.com

रावण का किरदार

रावण के बिना रामायण अधूरी है। टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक कई ऐसे सितारे हुए हैं, जिन्होंने रावण का किरदार बेहद दमदार तरीके से निभाया है।

संपूर्ण रामायण

बाबू भाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित 1961 में बनी संपूर्ण रामायण में रावण का किरदार बीएस व्यास ने निभाया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

सैफ अली खान

आदिपुरुष फिल्म को खामियों के चलते कई पैरामीटर पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन स्क्रिप्ट के हिसाब से सैफ ने अपने किरदार पर काफी काम किया था।

प्रेमनाथ

साल 1976 में रिलीज हुई जय बजरंग बली फिल्म में दारा सिंह द्वारा निभाए गए हनुमान जी के किरदार की काफी चर्चा होती है। इस फिल्म में प्रेमनाथ ने रावण का किरदार निभाया था। प्रेमनाथ के रोल को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

अरविंद त्रिवेदी

अरविंद त्रिवेदी ने टीवी की दुनिया के सबसे फेमस रावण के किरदार को निभाया था। रामानंद सागर की रामायण में अरविंद ने रावण का किरदार इतना बेहतरीन तरीके से निभाया था कि आज भी लोग उन्हें काफी पसंद करते है।

कार्तिक जयराम

कार्तिक जयराम ने भी टीवी शो ‘सिया के राम’ में रावण का किरदार निभाया था। इस शो का निर्देशन एकता कपूर ने किया था।

आर्य बब्बर

आर्य बब्बर ने टीवी शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में रावण का किरदार निभाया था। फैंस ने उनके इस रोल को भी काफी पसंद किया था।

तरुण खन्ना

देवों के देव महादेव शो में तरुण खन्ना रावण के रोल में नजर आए थे। यह शो पूरी तरीके से भगवान शिव के ऊपर आधारित था। इसके लिए तरुण का ज्यादा रोल नहीं था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेस्टिवल पर इन स्टार किड्स के ट्रेडिशनल लुक्स करें ट्राई