कल बन रहा है संयोग, चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य


By Shivansh Shekhar20, Apr 2024 12:30 PMnaidunia.com

रवि प्रदोष व्रत

आने वाले 21 अप्रैल, रविवार को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने जा रही है। साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत भी है।

शुभ योग

इस दिन अद्भुत योग, कर्ण योग, शुभ योग और कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल भगवान की पूजा का महत्व अधिक है।

राशियों को लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।

कन्या राशि के जातक

21 अप्रैल यानी रविवार के बाद कन्या राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मीन राशि के जातक

मीन राशि वालों को भगवान सूर्य देव की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

धनु राशि के जातक

धनु राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में रखें कैंची, भरी रहेगी पैसों से तिजोरी