आज बनेगा रवि योग, 5 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन


By Shivansh Shekhar24, Aug 2024 01:30 PMnaidunia.com

यहां होगा चंद्रमा का संचार

आज यानी 24 अगस्त 2024, शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में होने जा रहा है। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि भी है। ऐसे में आज के दिन का महत्व काफी ज्यादा होने वाला है।

शुभ योग का निर्माण

आज दिन भादो पंचमी के अवसर पर रवि योग, भद्रा योग, वृद्धि योग, अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज न्याय के देवता शनि जी की पूजा का महत्व अधिक है।

शनिवार की पूजा

आज के दिन शनि देव जी की पूजा का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। आज के दिन शिव की पूजा भी करनी चाहिए, क्योंकि भादो चल रहा है। ऐसा करने से वो प्रसन्न होते हैं और विषेश कृपा करते हैं। इसी के साथ कुछ राशियों का लाभ भी हो सकता है।

कर्क राशि के जातक

24 अगस्त यानी आज शनिवार के बाद कर्क राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि के जातक

वृषभ राशि वालों को भगवान शिव जी और शनि देव जी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

मीन राशि के जातक

मीन राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस रंग को पसंद करने वाले लोग याद रखें ये बातें