लहसुन अपने औषधीय गुणों के चलते डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के खिलाफ भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते है इन समस्याओं में लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए।
लहसुन के अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुणों के साथ-साथ मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्वों भी पाए जाते है।
कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने में लहसुन की चाय काफी लाभकारी होती है। एक दो कली लहसुन का पेस्ट बनाकर गर्म पानी में डालकर उबाल लें। 1-2 चम्मच दालचीनी भी डाल दें।
अपनी डेली डाइट में लहसुन की इस चाय को शामिल कर ले। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के अलावा यह चाय अन्य बीमारियों में भी लाभकारी होती है। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी डाल सकते है।
कोलेस्ट्रॉल की समस्या कच्चा लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अंदर पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते है। 1 गिलास पानी के साथ लहसुन की कुछ कलिया खानी चाहिए।
लहसुन की कली को टुकड़ों में काटकर शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। इस पेस्ट को चबाकर खाएं, इसका स्वाद तीखा भी लग सकता है। ऐसे में गर्म पानी पीएं। यह एकसाथ खाना आपके सेहत के लिए लाभकारी साबित होगा।
लहसुन का तेल का उपयोग आप खाना बनाने भी कर सकते है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोग होता है। लहसुन की कलियों को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। एक पैन में जैतून का तेल डालकर लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
इस मिश्रण को कुछ मिनटों तक गर्म करें और ध्यान दें कि लहसुन न जलें। गैस को बंद करके तेल को छान लें। इस तेल का उपयोग आप खाने में कर सकते है। इन बीमारियों में डॉक्टर से परामर्श करके ही आगे बढ़े। यह स्टोरी सिर्फ जानकारी के लिए है।