आज आईपीएल में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। आज आईपीएल में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
आज के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात के सामने जीत दर्ज करना ही होगा। यदि आज हारेगी तो वह आधिकारिक तौर पर लीग से बाहर हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस इस सीजन पहली टीम बन गई है जो प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में अब मुंबई का सफर इस सीजन में समझे तो खत्म हो चुका है।
वहीं, गुजरात टाइटंस को भी इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। यदि प्ले ऑफ की रेस में बने रहना है तो आरसीबी को हराना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी 10 मैच खेली है और 3 जीत हासिल की है। इसी के साथ वो अभी 9वें स्थान पर विराजमान है।
वहीं, गुजरात की टीम अब तक 10 मैचों में 4 जीती है और पायदान पर सातवें नम्बर पर विराजमान है। ऐसे में दोनों के बीच यह अहम मैच होगा।
दोनों टीमों की सबसे कमजोर कड़ी उसकी गेंदबाजी रही है। आरसीबी के गेंदबाज ने तो जमकर रन लुटाए हैं साथ ही जीटी की हालात भी ऐसी ही है।
हालांकि, आरसीबी ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाज भी कुछ हद तक ठीक ठाक रहे हैं। साथ ही बल्लेबाजी मजबूत है।