यहां पढ़ें मुलायम सिंह यादव के वो विवादित बयान, जो सुर्खियों में रहे थे
By Sandeep Chourey
2022-10-10, 14:30 IST
naidunia.com
मुलायम के इन बयानों पर विवाद
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। यहां पढ़ें उनके कुछ विवादित बयान, जो सुर्खियों में रहे थे -
रेप मामले में फांसी गलत
मुलायम ने रेप के आरोपियों को फांसी की सजा देना गलत बताते हुए कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती है।
लड़कियों को पार्टी में शामिल करो
मुलायम ने कहा था पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को शामिल करो, इससे ज्यादा वोट मिलेंगे। यह प्रयोग हम पहले भी कर चुके हैं।
कारसेवकों पर चलवाई थी गोलियां
मुलायम ने मुख्यमंत्री रहते हुए राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर लाठी चार्ज कराने के साथ गोलियां चलवाई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।
दुष्कर्म मामले में विवादित बयान
मुलायम सिंह यादव का रेप विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि एक लड़की के साथ 4 लोग दुष्कर्म नहीं कर सकते हैं। रेपिस्ट केवल एक हो सकता है चार नहीं।
अखिलेश को CM बनाना भूल थी
मुलायम ने कहा था कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना उनकी भूल थी, अगर 2012 में खुद मुख्यमंत्री बनता तो 2017 के चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलता।
Budh Margi: 26 अक्टूबर से इन राशि वालों पर बुध ग्रह बरसाएंगे पैसा
Read More