झाड़ू तोहफे में क्यों नहीं देना चाहिए?


By Sahil24, Oct 2024 12:31 PMnaidunia.com

झाड़ू दूसरों को न दें

वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े नियमों का उल्लेख मिलता है। घर की सफाई करने वाले झाड़ू को दूसरों को उपहार या इस्तेमाल करने के लिए देना शुभ नहीं माना जाता है।

मां लक्ष्मी का होता है वास

झाड़ू में धन की देवी का वास होता है। यही कारण है कि इससे जुड़ी छोटी से छोटी गलती भी धन हानि का खतरा बढ़ा देती है।

धन की हानि

झाड़ू दूसरों को देने का अर्थ निकलता है कि आपने अपने हिस्से की सुख-समृद्धि किसी अन्य को दे दी है। यही कारण है कि दूसरों को झाड़ू तोहफे में न देने की सलाह दी जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

झाड़ू को किसी अन्य व्यक्ति को देने से घर के ऊपर नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ता है, जिससे जीवन में अनेक समस्याओं का आगमन होता है।

पारिवारिक कलह का माहौल

झाड़ू को तोहफे में देने से घर के अंदर कलह का माहौल बना रहता है। इसे शांत करने के लिए जरूरी है कि आप झाड़ू खरीदकर किसी को न दें।

सुख-समृद्धि में आएगी कमी

जब अपने घर का झाड़ू किसी अन्य व्यक्ति को दे देंगे तो घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होगी। इतना ही नहीं, कार्यों में सफलता मिलनी भी बंद हो जाएगी।

संबंधों में आएगी दराद

झाड़ू को किसी अन्य व्यक्ति को तोहफे में देने से संबंधों में दरार आती है। इससे बचने का तरीका है कि आप झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि झाड़ू को किसी अन्य को उपहार में क्यों नहीं देना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

दिवाली के दिन पढ़ने से क्या होता है?