हिंदू धर्म में कुछ पौधों को पवित्र माना जाता है। इस लिस्ट में शमी का पौधा भी शामिल है। इसका पूजन करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
घर के गार्डन की शोभा बढ़ाने वाला शमी का पौधा धार्मिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण होता है। आइए आज बात कर लेते हैं कि शमी के पौधे को घर पर लगाने से क्या होता है।
वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे की तरह इसकी पूजा करने से इंसान को अनेक फायदे मिलते हैं।
शमी का पौधा घर में लगाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। इतना ही नहीं, न्याय के देवता शनि की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है।
शमी के पत्तों का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा में करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। शनिवार के दिन शुभ-शाम शमी के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए।
शमी का पौधा शुभ होता है और इसकी पूजा करने से जीवन की ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। घर का वातावरण शुद्ध करने का काम भी यह पौधा करता है।
वास्तु शास्त्र में पौधों को सही जगह पर लगाने का महत्व बताया गया है। शमी के पौधे को भूलकर भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को बालकनी या छत पर लगाना शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को बुधवार के दिन शमी के पत्तों को अर्पित करना शुभ होता है। गणपति की कृपा से व्यक्ति को बुद्धि की प्राप्ति होती है।