शरीर में ज्यादा गर्मी होने के क्या कारण हैं?


By Lakshita Negi26, Mar 2025 04:30 PMnaidunia.com

शरीर का टेंपरेचर नॉर्मल से ज्यादा बढ़ जाने पर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जैसे सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, स्किन पर रेडनेस और डिहाइड्रेशन। गर्मी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सही टाइम पर इसको ठीक न करने पर दिक्कत ज्यादा गंभीर हो सकती है। आइए जानें शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण।

मसालेदार और तला खाना

बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रेशर पड़ता है, जिससे शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है।

पानी की कमी

शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने से भी शरीर में गर्मी कंट्रोल नहीं हो पाता है। जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और बॉडी का टेंपरेचर बढ़ सकता है। इससे थकान और चक्कर आने की दिक्कत भी हो सकती है।

बहुत ज्यादा धूप में रहना

गर्मियों में ज्यादा टाइम तक तेज धूप में घूमने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के चांसेस बढ़ सकते हैं, जो शरीर को नुकसान कर सकते हैं।

स्ट्रेस और चिंता

बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस लेने से शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है, जिससे शरीर गर्म हो जाता है। स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे बॉडी टेंपरेचर भी बढ़ता है।

कैफीन का अधिक सेवन

बहुत ज्यादा चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थ पीने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती हैं। इनमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस

शरीर में थायराइड, मेनोपॉज या दूसरे हार्मोनल चेंजेस होने के कारण शरीर का टेंपरेचर डिसबैलेंस हो सकता है। खासकर महिलाओं में हार्मोनल चेंजेस ज्यादा होते हैं।

शरीर में ज्यादा गर्मी होने की दिक्कत से बचाव के लिए हल्का खाना और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें

आंतें साफ करने वाली 5 आयुर्वेदिक दवाइयां