क्या कुत्तों को रात में दिखाई देती है आत्मा?


By Sahil21, Jul 2023 11:51 AMnaidunia.com

कुत्ता

वफादारी का बेस्ट उदाहरण कुत्ते को बताया जाता है। कुत्तों की कई खासियत होती है। कुछ लोगों का मानना है कि कुत्ते आत्माओं को भी देख सकते हैं।

कुत्तों का भौंकना

रात होते ही कुत्तों का भौंकना शुरू हो जाता है। ज्यादातर लोग कुत्तों के भौंकने से डर भी जाते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि भूत को देखकर कुत्ते भौंकते हैं।

आत्मा का आभास

अक्सर ऐसा देखा जा सकता है कि रात होते ही कुत्तों का भौंकना भी शुरू हो जाता है। चलिए जान लेते हैं कि क्या सच में कुत्तों की आत्माओं का आभास होता है।

भूत-प्रेत

आपने भी बड़े बुजुर्गों से जरूर सुना होगा कि कुत्तों को भूत-प्रेत नजर आते हैं। इसलिए वह भौंकते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि डर की वजह से कुत्ते रोने भी लगते हैं।

सबूत

कुत्तों को आत्मा नजर आती है इसे लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। वहीं, ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि कुत्तों को आत्माएं दिखाई देती हैं।

देखने की क्षमता

कुत्तों की आंखों में इंसान से ज्यादा गति से देखने की ताकत होती है। इसी को कारण मानकर कहा जाता है कि कुत्तों को आत्माएं नजर आती हैं।

कुत्तों के भौंकने का कारण

विज्ञान कुत्तों को लेकर किए गए इस दावे को नहीं मानता है। विज्ञान के मुताबिक, रात के समय कुत्ते इसलिए भौंकते हैं, क्योंकि उन्हें अकेलापन महसूस होता है।

विज्ञान का पक्ष

इसके अलावा विज्ञान में इस तथ्य को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है कि रात के समय कुत्तों के भौंकने के पीछे का कारण भूत दिखाई देना होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूर होगी आर्थिक तंगी, रक्षाबंधन पर करें ये उपाय