सब्जियां, दूध जैसी चीजों को रखने के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसका रखरखाव करने से जुड़े तथ्यों की जानकारी नहीं होती है।
आमतौर पर सभी फ्रिज से बदबू आने जैसी परेशानी का सामना करते हैं। आइए आज जान लेते हैं कि इसके पीछे क्या कारण होते हैं।
बदबू आने की परेशानी फ्रिज में पैकेट वाला सामान रखने से भी होती है। यदि ज्यादा देर तक यह स्मैल फ्रिज के अंदर रहती है तो बदबू में भी बदल सकती है।
अगर आपके फ्रिज से जरूरत से ज्यादा बदबू आती है तो इसके पीछे कारण ज्यादा सामान हो सकता है। फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से हवा का सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है।
फ्रिज की कम कूलिंग की वजह से अंदर रखा खाना खराब हो जाता है। ऐसे में फ्रिज को खोलते ही खराब खाने की बदबू आने लगती है।
फ्रिज की नियमित सफाई न होना भी बदबू का कारण बनती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसकी सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
फ्रिज में एक्सपायर सामान रखने से भी बचना चाहिए। दरअसल, खराब सामान में पनपने वाले बैक्टीरिया बदबू पैदा करते हैं। इससे बचने के लिए फ्रिज में रखे सामान को चेक करते रहें।
जब आप फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करते हैं तो पिघली हुई बर्फ को फ्रिज से बाहर निकालना न भूले। ऐसा न करने पर भी बदबू फैल सकती है।