नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी चना दाल कबाब


By Ekta Sharma14, Sep 2023 05:23 PMnaidunia.com

चना दाल

चने का इस्तेमाल दाल के अलावा सब्जी के तौर पर भी किया जाता है। जिसमें लौकी- चना दाल की सब्जी सबसे ज्यादा मशहूर है।

चना कबाब रेसिपी

चने से तरह-तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं लेकिन एक और तरीका है, जिसमें आप इस दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस दाल से टेस्टी और हेल्दी कबाब बना सकते हैं।

सामग्री

चना दाल- 1 कप, पालक- 2 कप (बारीक कटे हुए), चाट मसाला- 1 चम्मच, अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ), लहसुन- 2 से 3 कलियां (बारीक कटी हुई), प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)

मसाले

हरी धनिया- 1/2 कप (बारीक कटी हुई), हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई), चावल का आटा-1 कप, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच, हल्दी- 1/4 चम्मच, नमक, सरसों का तेल।

इस तरह बनाएं

चना दाल को लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में पानी निकालकर चना दाल डालें। उसमें अदरक, लहसुन, हल्दी और एक कप पानी डालकर, लगभग 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।

पेस्ट बनाएं

जब यह अच्छी तरह से पक जाए, तो बाहर निकालकर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार बना लें। इस पेस्ट को किसी बाउल में डालें।

मसाले डालें

अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया की पत्तियां, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा चावल का आटा डालकर मिलाने की।

कबाब बनाएं

एक प्लेट में अलग से चावल का आटा निकाल कर रख लें। दाल वाले मिश्रण से मनचाहे शेप के कबाब बनाएं। मिश्रण हाथों में न चिपके इसके लिए हाथों में पानी या तेल लगा सकते हैं।

अच्छी तरह तलें

गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें तेल डालें। तेल गर्म होने पर कबाब के दोनों ओर चावल का आटा कोट करें और तेल में तल लें। किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।

Delhi Ncr की इन जगहों पर रात 10 बजे के बाद लें विदेशों जैसा मजा