देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ के नाम से जाने जाते हैं। शिव जी की पूजा विधि-विधान से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शिव जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शिव जी की कृपा से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं।
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत का दिन भी शिव जी को समर्पित होता है। इस दिन भक्तगण व्रत का पालन करते हैं।
लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए शिव जी की पूजा करती हैं। वहीं, विवाहित महिलाएं सौभाग्य में वृद्धि के लिए शिव जी का व्रत करती हैं।
भक्तगण शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं और पंचामृत से अभिषेक करते हैं। इसके साथ ही बेलपत्र, दूध, गन्ने का रस आदि चीजें अर्पित करते हैं।
शिव जी की पूजा करते समय दारिद्रय दहन स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इस स्तोत्र का पाठ रोजाना करने से गरीबी दूर होती है।
वहीं, इस स्तोत्र का पाठ करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
शिवलिंग की पूजा करते समय इस स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM