कुबेर जी धन के देवता कहलाते हैं, इनकी कृपा से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
भक्तगण कुबेर जी की पूजा विधि-विधान से करते हैं, कुबेर जी के आशीर्वाद से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं कुबेर जी के नाखुश होने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना कुबेर चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं बुधवार के दिन कुबेर यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, और रोजाना इस यंत्र की पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा बरसती है।
वहीं तिजोरी को इस प्रकार रखना चाहिए कि यह उत्तर दिशा की ओर खुलती हो, ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन की कमी नहीं होती है।
कुबेर जी की पूजा करते समय कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए, ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः। इस मंत्र का जाप करने से कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कुबेर चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली आती है तथा सौभाग्य में वृद्धि होती है।
कुबेर चालीसा का पाठ करने से ये लाभ होते हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM