श्री हरि की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, हर मुसीबत होगी दूर


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2024 05:09 PMnaidunia.com

जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु

भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं। उनकी कृपा से भक्तों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गुरुवार का दिन है समर्पित

गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन भक्तगण व्रत का पालन भी करते हैं। विष्णु जी की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

सभी संकट होते हैं दूर

ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्। अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और भय से भी छुटकारा मिलता है।

माता तुलसी का मंत्र पढ़ें

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी । आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते । देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः ! नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।। इस मंत्र का जाप करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

गुरु का मंत्र

ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु । यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्”।। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।

बृहस्पति ग्रह होते हैं शांत

ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।। इस मंत्र का जाप करने से बृहस्पति शांत होते हैं और ज्ञान और बुद्धि तेज होती है।

विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥ इस मंत्र का जाप करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

गुरु गायत्री मंत्र

ॐ अंगिरो जाताय विद्महे वाचस्पतये धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात्।। इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है और करियर में सफलता मिलती है।

इन मंत्रों का जाप करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

क्या हम हनुमानजी को बेडरूम में रख सकते हैं?