शुक्रवार को इन मंत्रों का जाप करें, मिलेंगे शुभ फल


By Amrendra Kumar Yadav29, Aug 2024 08:50 PMnaidunia.com

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है और भक्तगण व्रत का पालन करते हैं।

सभी कार्यों में मिलती है सफलता

माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सफलता मिलती है और मान-सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

इन मंत्रों का जाप करें

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनका जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ॐ श्री महालक्ष्म्यै

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥ इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दरिद्रता दूर करने के लिए

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।

मिलेंगे शुभ फल

ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।

महालक्ष्मी का प्राप्त होगा आशीर्वाद

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

धन प्राप्ति हेतु

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

शुक्रवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

कार्यक्षेत्र में मोर पंख रखने से क्या होता है?