हमेशा लाल रहती हैं आंखें? इन तरीकों से करें सही


By Sahil25, Jun 2024 05:04 PMnaidunia.com

आंखें लाल रहना

स्क्रीन पर देखकर ज्यादा समय तक काम करने की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने में कुछ घरेलू उपाय मददगार है।

ठंडे पानी से धोएं

आंखों को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से लाल आंखें सही हो सकती हैं। इतना ही नहीं, आंखों में होने वाली जलन भी कम हो जाएगी।

आंखों को थोड़ा आराम दें

अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करेंगे तो आंखों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आंखों को थोड़ा आराम देना जरूरी है।

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

आंखों के लाल होने की स्थिति में आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल जरूर करें। एक बात का ध्यान रखें कि ड्रॉप डालने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पूरी नींद लें

रात को कम सोने की वजह से भी आंखें लाल नजर आने लगती हैं। इस स्थिति से बचाव करने का एक ही तरीका है कि कम से कम 8 घंटे की नींद लें।

हेल्दी डाइट

हमारी डाइट का असर आंखों जैसे जरूरी अंगों पर सीधा असर पड़ता है। डाइट में हेल्दी चीजों का अभाव होगा तो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हाथों से रब न करें

आंखें लाल होने की स्थिति में हाथों से बार-बार रब करने की गलती न करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

डॉक्टर से संपर्क करें

आंखों के लाल होने से जुड़ी समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इतना ही नहीं, डॉक्टर की सलाह के बगैर किसी भी उपाय को खुद से अपनाना भी सही नहीं होता है।

यहां हमने लाल आंखों को सही करने का तरीका जाना। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कच्चा पपीता खाने के फायदे