गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून बढ़ने से रक्त प्रवाह में भी काफी बदलाव होता है।
कई देशों में अभी भी गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी बहुत बड़ी समस्या है।
प्रसव के दौरान ज्यादातर मौतें ज्यादा खून बहने से होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में खून की कमी आयरन की मात्रा कम होने के कारण होती है।
गर्भावस्था के दौरान थैलिसिमिया की जांच जरूर करानी चाहिए। यह मुख्यतः अनुवांशिक बीमारी है।
गर्भवती महिला की जागरूकता से होने वाले बच्चे में थैलिसिमिया को रोका जा सकता है।
यदि गर्भवती महिला की जांच में खून की कमी पायी जाती है, तो उसे पर्याप्त मात्रा में आयरन दिया जाना चाहिए।
गर्भवती महिला को अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए और जरूरत से ज्यादा आयरन लेने से भी बचना चाहिए।
महिला को गर्भावस्था के दौरान लगाए जाने वाले टीके अवश्य लगवाना चाहिए।