कई बार ऐसा होता है कि लड़की या लड़के को पहली नजर में कोई पसंद आ जाता है। ज्यादातर लोग पसंद को ही प्यार समझ बैठते हैं।
दोस्ती को प्यार समझने की गलती अक्सर युवा कर बैठते हैं। आज बात कर रहे हैं कि आखिर आकर्षण और प्यार के बीच में अंतर को कैसे समझे।
समय के साथ आकर्षण और लगाव कम होता जाता है। वहीं, कुछ लोग प्यार को दोस्ती का नाम देकर रिश्तों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
आपको दोस्ती और प्यार के बीच में अंतर को समझने के लिए भावनाओं का पता लगाना होगा। रिश्तों को बर्बाद होने से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
कुछ लोगों को पहली नजर में किसी से प्यार हो जाता है, लेकिन ज्यादातर बार यह केवल आकर्षण होता है। बता दें कि आकर्षण केवल सामने वाले की लुक तक सीमित होता है।
जब आप किसी के प्रति आकर्षित होते हैं तो उनके सामने खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, प्यार में आप सामने वाले की परवाह करते हैं।
प्यार में ऐसा होता है कि पार्टनर से दूरी बनाने के बाद भी आपका प्यार बरकरार रहता है। वहीं, आकर्षण में आप साथी के आसपास ही रहना पसंद करते हैं।
अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।