कोई भी रिश्ता विश्वास की डोर पर टिका होता है। अगर रिश्ते में भरोसा और समझदारी नहीं है तो संभावना है कि ऐसा रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।
अक्सर रिश्तों में दरार आपसी समझदारी के अभाव में भी आती है। इसके अलावा, भरोसा टूटने पर भी कपल एक दूसरे से अलग होने का मन बना लेते हैं।
रिलेशनशिप में अक्सर कपल इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि कहीं उनका पार्टनर उन्हें धोखा तो नहीं दे रहा है। आइए जान लेते हैं कि इस बारे में सच्चाई कैसे पता लगा सकते हैं।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर लोग रिश्ते की शुरुआत में सभी बातें अपने पार्टनर के साथ शेयर करते हैं। हालांकि, रिलेशनशिप को थोड़ा समय होने के बाद पार्टनर बातों को कम शेयर करते हैं।
अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आपका पार्टनर अब आपसे बातें शेयर नहीं करता है। ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए और इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश करें।
यदि आपके रिलेशन को 1 साल से ज्यादा समय हो गया है तो आपको पता होना चाहिए कि आपका पार्टनर सोशल मीडिया पर किस-किस से बातें करता है।
जब रिश्ता नया होता है तो पार्टनर आपको ज्यादा समय देता है। हालांकि, रिलेशनशिप को थोड़ा समय होने के बाद पार्टनर का इंटरेस्ट कम होने लगता है। ये संकेत हो सकता है कि आपकी जगह किसी और ने ले ली है।
अगर आपको अपने पार्टनर पर शक हो रहा है तो आप लॉयल्टी टेस्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी किसी सुंदर दोस्त की मदद लेकर पता कर सकते हैं कि क्या वह किसी और के झूठे प्यार में फंस सकता है या नहीं।