इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली के दिन भांग का सेवन बहुत लोग करते है, आज हम ये जानेंगे कि होली पर भांग का सेवन क्यों किया जाता है।
धार्मिक महत्त्व
हिंदू धर्म में भांग का जिक्र कई जगह किया गया है। कई लोग इसे भगवान शिव से जोड़ते है तो कई इसे नशे से।
शिव और भांग
कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान शिव ने विष को गले के नीचे नहीं उतरने दिया। विष बहुत गर्म था, जिसकी वजह से शिवजी को गर्मी लगने लगी और वो कैलाश पर्वत चले गए।
शिव जी ने पी भांग
विष की गर्मी को कम करने के लिए शिव ने भांग का सेवन किया। कहा जाता है कि भगवान शिव को भांग का स्वाद बहुत पसंद आया जिसके बाद से ही उनकी पूजा के दौरान भांग का इस्तेमाल भी किया जाता
होली ही क्यों?
पहलाद को बचने के लिए विष्णु जी ने नरसिंह का रूप लिया था और फिर भगवान शिव ने शरभ अवतार लिया था। ऐसे ही प्रसाद के रूप में भांग के सेवन की परंपरा शुरू हुई।
शिव और विष्णु
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के दिन भगवान शिव और विष्णु की मित्रता के प्रतीक के तौर पर भांग का सेवन किया जाता है ये एक परंपरा है।
शिव जी की पूजा
ऐसा कहा जाता है कि भांग के बिना शिव पूजा अधूरी है। शिव जी की पूजा में भांग के साथ धतूरा और बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
होली का नाश्ता
होली के दिन नाश्ते में गुजिया, नमकीन मीठे के साथ भांग की ठंडाई भी चलती है।
आध्यातमिक खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ
Aditi Pohankar: रियल लाइफ में इतनी ज्यादा ग्लैमरस हैं, आश्रम की पम्मी