इन 4 उपायों से उतर जाएगा करोड़ों का कर्ज


By Sahil07, Mar 2024 12:03 PMnaidunia.com

कर्ज लेना

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि कर्ज का बोझ इंसान को बेबस बना देता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर ज्यादातर लोग पैसे उधार लेते हैं, लेकिन कर्ज को वापिस करने में असफल रहते हैं।

कर्ज के लिए उपाय

वास्तु शास्त्र में भी कर्ज मुक्ति के कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं। आज बात कर रहे हैं कि उधार चुकाने के लिए क्या छोटे-छोटे उपाय किए जा सकते हैं।

फिटकरी का उपाय

बुधवार के दिन पीपल के पेड़ के पास फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा दबा दें। ऐसा करने के बाद आपको कर्ज से बेहद जल्द मुक्ति मिल जाएगी।

गाय को खिलाएं गुड़ और आटा

कर्ज के बोझ से परेशान लोगों को लगातार 3 गुरुवार गाय को आटे में गुड़ मिलाकर खिलाना चाहिए। दरअसल, हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है।

कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा से आपको कर्ज चुकाने में परेशानी नहीं आएगी।

मसूर दाल का दान करें

शास्त्रों में बताया गया है कि कर्ज से परेशान रहने वाले मसूर दाल का दान करें। बता दें कि इस दाल का दान आप रोजाना भी कर सकते हैं।

हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर

हिंदू धर्म में बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के चरणों में सिंदूर चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर

कर्ज मुक्ति को लेकर हमने बात की। लेकिन यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक भावनाओं पर आधारित है।

आज हमने कर्ज मुक्ति के उपायों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य रोचक धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चने की दाल शिवलिंग पर चढ़ाने से क्या होता है?