घर से वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो कुछ सरल उपाय अपना लें। इससे धीरे-धीरे घर से दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम हो सकता है। इसके लिए सुबह-शाम घर में कपूर जलाना शुरू कर दें।
घर में गंगाजल का छिड़काव करने से भी वास्तु दोष कम होता है। इसके लिए एक बर्तन में गंगाजल निकालकर घर के सभी हिस्सों में छिड़काव करें।
घर में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने वाले के घर पर किसी तरह का दोष नहीं लगता है।
कांच के बर्तन में नमक भरकर बाथरूम में रख दें। इसे हर महीने में बदलते रहें, ताकि घर पर वास्तु दोष का प्रभाव न पड़ें।
शीशे को घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। इसके अलावा, किसी अन्य दिशा में दर्पण लगाने से घर पर वास्तु दोष लग सकता है।
वास्तु दोष का प्रभाव कम करना चाहते हैं तो घर में साफ-सफाई रखें। माना जाता है कि घर में गंदगी रखने से दोष पैदा होता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन उपायों को अपनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ