कई लोग व्यापार में रहे नुकसान को लेकर चिंता में रहते हैं। ऐसे में इन वास्तु टिप्स को फॉलो करने से धन लाभ हो सकता है।
व्यापार में नुकसान होने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन कई बार वास्तु दोष होने के कारण धन हानि हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए, इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
काम करने वाली जगह के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी से जुड़ी हुईं चीजें जैसे फव्वारा और एक्वेरियम रख सकते हैं।
दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार में लाभ हो सकता है।
दुकान या ऑफिस में रोजाना शाम को दीपक जलाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक शक्तियां और पैसों की तंगी दूर हो सकती है।
दुकान या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से व्यापार में हो रहे नुकसान और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
हफ्ते में 2-3 बार कपूर जलाने से सभी नकारात्मक शक्तियों का खात्मा होता है। साथ ही, व्यापार में तरक्की में मिल सकती है।
इन वास्तु उपायों को अपनाने से व्यापार में लाभ हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com