शास्त्रो के अनुसार अशोक के पेड़ को काफी शुभ माना जाता हैं। अशोक का पेड़ घर की शोभा भी बढ़ाता हैं।
मान्यताओं के अनुसार जहां पर अशोक पेड़ मौजूद होता हैं वहां सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। आइए जानते हैं इसके पत्तों के उपाय के बारे में।
वास्तु के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसको दूर करने के लिए अशोक पेड़ लगाना चाहिए।
देवी-देवताओं को अशोक के पत्ते अर्पित करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती हैं। देवी- देवता इसके पत्तों से जल्द ही प्रसन्न होते हैं।
अगर आपके विवाह में देरी हो रही हैं तो अशोक के पत्तों को पानी में मिलाकर रोजाना स्नान करें। इन पत्तों को नहाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें।
अगर आपके घर में रोजाना क्लेश होता हैं तो पति-पत्नी को हर दिन अशोक के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए।
वैवाहिक जीवन में अगर तनाव हो रहा है तो भगवान के सामने अशोक के 7 पत्ते रखें और सूखने के बाद फिर इन पत्तों को हटाकर नए पत्ते रखें।