कपूर के ये उपाय करने से रिश्ता होगा मजबूत


By Ayushi Singh03, Apr 2025 05:54 PMnaidunia.com

हर रिश्ते में नोकझोंक होती रहती है, लेकिन कभी-कभी यह नोकझोंक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि कपूर के उपाय से रिश्ते को कैसे मजबूत करें-

पान के पत्ते पर रखें

पान के पत्ते पर कपूर के दो टिकिया को गद्दे के नीचे रख दें,इसे दो-तीन दिन बाद निकालकर जला दें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव दूर होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

शाम के समय कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाए। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल शांत रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कपूर जलाएं

रात में सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर को घी में डुबोकर जलाने से क्लेश दूर होते हैं और इससे सुख-शांति बनी रहती है।

तकिए के नीचे रखें

रात के समय तकिए के नीचे कपूर रखकर सोए और अगले दिन उस कपूर को जलाएं। ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम बना रहता है।

नियमित रूप से जलाएं

रोजाना कपूर जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

कपूर के ये उपाय करने से रिश्ता मजबूत होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में रखें इस पक्षी का पंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी