Vastu Tips: गणपति बप्पा के इस उपाय दूर होगा घर का वास्तु दोष


By Prakhar Pandey23, Sep 2023 03:18 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

घर में वास्तु दोष होने पर आए दिन कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं गणेश जी के किस उपाय से वास्तु दोष दूर होगा।

विघ्ननाशक और बुद्धि प्रदाता

भगवान गणेश को  विघ्ननाशक हैं और बुद्धि प्रदाता कहा जाता है। अगर जातक पर इनकी कृपा हो तो घर के तमाम वास्तु दोष दूर हो सकते है। 

घर का वास्तु

अगर घर में मुख्य दरवाजे पर, रसोई घर में, पूजा स्थान पर और कार्यस्थल पर वास्तु दोष हो तो गणेश जी की मूर्ति लगाने से इसे दूर किया जा सकता है।

सफेद रंग की मूर्ति

वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में सफेद रंग की गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता हैं।

सिंदूरी रंग के गणपति

सिंदूरी रंग के गणपति की पूजा-अर्चना से भी घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। घर के मुख्य द्वार पर श्री गणेश जी का पीठ मिलती हुई प्रतिमा भी वास्तु दोष से दूर होता है।

किस दिशा में रखें मूर्ति?

गणपति जी को घर के उत्तर पूर्वी कोने में रखना शुभ होता है। घर के पूर्व या पश्चिम दिशा में गणेश जी को रख सकते हैं। मूर्ति रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चरण धरती पर स्पर्श कर रहे हो।

घर पर न रखें ढेर सारी मूर्ति

घर पर कभी भी गणेश जी की ढेर सारी मूर्तियां न रखें। पूजा स्थल पर कभी भी गणेश जी की एक साथ तीन मूर्तियां नहीं रखनी चागिए। घर में हमेशा ऐसी मूर्ति स्थापित करें, जिसकी सूंड बाई तरफ हो।

न अर्पित करें तुलसी

गणपति बप्पा को तुलसी का जल अर्पित न करें। भगवान गणेश की पूजा में कभी भी तुलसी पात्र का उपयोग न करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कैसे पता करें घर में लगा है वास्तु दोष?