अगर जीवन में परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सेंधा नमक इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर सेंधा नमक के क्या उपाय करें-
माना जाता है कि मुख्य द्वार पर डोरमेट के नीचे सेंधा नमक रखने से नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
घर में पोधा लगाते समय उसमें थोड़ा-सा नमक का प्रयोग करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर सेंधा नमक का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और इससे वातावरण शुद्ध होता है।
मुख्य द्वार पर एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर रखें। हर 10-15 दिन में इस नमक को बदलते रहें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
इन उपायों को करने से परिवारिक सदस्यों के बीच मधुर संबंध बनाए रखने में मदद करता है और इससे धन की स्थिरता बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मुख्य द्वार पर सेंधा नमक के उपाय करने से 4 समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM