2025 की पहली एकादशी पर करें ये चमत्कारी उपाय


By Ayushi Singh07, Jan 2025 05:15 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि 2025 की पहली एकादशी पर करें ये चमत्कारी उपाय-

2025 की पहली एकादशी

पंचाग के अनुसार, पौष माह में पुत्रदा एकादशी 09 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्षमी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

तुलसी के उपाय

इस एकादशी के दिन तुलसी के उपाय करना शुभ माना जाता है और इससे बंद किस्मत भी चमकने लगती है। साथ ही, सुख-शांति का वास होता है।

भोग लगाएं

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रहते हैं।

चुनरी चढ़ाए

एकादशी पर तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और इसके बाद दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानी दूर होती है।

मंत्र का जाप करें

पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते समय महाप्रसाद जननी महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते  मंत्र का जाप करें।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

2025 की पहली एकादशी के तुलसी के इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

2025 की पहली एकादशी पर ये चमत्कारी उपाय करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

गुड़हल फूल के टोटके से दूर होगी करियर की चिंता