अग्नि से जुड़े उपाय बनाएंगे आपको मालामाल


By Arbaaj27, Dec 2023 12:11 PMnaidunia.com

अग्नि का महत्व

हिंदू धर्म में अग्नि का विशेष महत्व होता है। संसार पंच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें से एक अग्नि भी है।

अग्नि से जुड़े उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अग्नि से जुड़े आपको मालामाल बनाने के साथ कई परेशानियों से भी निजात दिला सकता है।

मालामाल के लिए उपाय

अगर कोई व्यक्ति मालामाल बनाना चाहता है, तो गूलर की एक लकड़ी को जलाएं और उस पर चावल, दूध और पानी से बनी खीर को 21 बार अर्पित करें।

नौकरी के लिए उपाय

अगर कोई व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहा है, तो शाम को शमी की लकड़ी को जलाएं और उस पर 27 बार काले तिल की आहुति दें।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते है, तो खैर की लकड़ी में आग लगाकर उसमें हवन की सामग्री और गुड़ को मिलाकर आहुति दें।

घर में शांति के लिए उपाय

यदि घर में क्लेश और अशांति रहती है, तो घर का मुखिया शाम को गुग्गल धूप जलाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

विवाह में अड़चन

अगर किसी व्यक्ति की शादी होने में अड़चन आ रही है, तो शनिवार के दिन पीपल की लकड़ी को जलाकर अपनी उम्र के बराबर पीली सरसों के दानों की आहुति दें।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 ज्योतिष उपायों से मिल सकती है सफलता