होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। इस दिन लोग सब भूलकर अपनों के साथ एंजॉय करते हैं और गले मिलते हैं। पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है।
शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का दिन मां लक्ष्मी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन की रात महासिद्धि की रात मानी जाती है। इससे शुभ कार्य फलित होते हैं।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि होली के दिन कौन से टोटके किए जाते हैं, जिससे काफी ज्यादा धन और परिवार में खुशियां आती हैं।
जिस स्थान पर होली जलाई जाती है उस स्थान पर पहले हल्का सा गड्ढा खोदें। उसके अंदर चांदी, तांबा, पीतल और लोहा आदि दबा के रख दें।
ये तीनों धातुएं इतनी होनी चाहिए कि इसमें मध्यमा उंगली के नाप का एक छल्ला बन सके। फिर होली के समाप्त होने के बाद उसे छल्ला बनाकर मध्यमा उंगली में पहन लें।
पान के पत्ते मां लक्ष्मी का विशेष रूप माना जाता है। होलिका दहन से पहले 7 पान के पत्ते लें। होलिका दहन के समय 7 बार घुमाएं फिर पान के सातों पत्ते चढ़ा दें।
नारियल को श्रीफल कहा जाता है। श्री मतलब मां लक्ष्मी का नाम होता है। होलिका दहन के समय अग्नि में नारियल डालने से कभी गरीबी भरे दिन नहीं देखने पड़ते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।