मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय


By Sahil03, Nov 2024 11:08 AMnaidunia.com

मां लक्ष्मी की कृपा के उपाय

धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों का उल्लेख मिलता है। मान्यता के अनुसार, अचूक उपाय अपनाने वाले के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

धन की देवी की पूजा करें

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी विशेष तौर पर पूजा की जाती है।

दीपक जलाएं

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं।

गाय को चारा खिलाएं

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन उन्हें चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

घर की सफाई नियमित करें

धन की देवी को गंदगी वाली जगह पसंद नहीं होती है। अगर घर में साफ-सफाई रखेंगे तो धन की देवी वास करेंगी।

लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें। इस मंत्र को शक्तिशाली माना जाता है और इसका जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

श्री सूक्त का पाठ करें

धन की देवी की कृपा हासिल करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें। इससे घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी।

सफेद कपड़े पहने

मां लक्ष्मी को सफेद रंग प्रिय होता है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में बिल्ली का बच्चा पैदा होना शुभ है या अशुभ?