शनिदेव को कर्मों का फलदाता माना जाता है और शनि से हर कोई डरता है। आइए जानते हैं कि शनि के प्रभाव से बचने के लिए, इन चीजों का दान करें-
शनि के प्रभाव को कम करने के लिए काला तिल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
शनि के प्रभाव से खुद को बचाने के लिए गरीबों में काला छाता का दान करें और इससे कुंडली में शनि का प्रकोप कम होता है।
अगर जीवन में शनि के प्रभाव से परेशान है, तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें या दीपक जलाएं।
शनिवार के दिन लोहा का दान करना चाहिए। इससे शनि के प्रभाव से जो भी परेशानियां है वह दूर होगी।
शनिवार के दिन गरीबों में काले कपड़ों का दान करना चाहिए और इसे शुभ माना जाता है। साथ ही, जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शनि के प्रभाव को कम करने के लिए सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। इससे सुख-शांति का वास होता है।
शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन चीजों का दान करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM