शनि दोष से मुक्ति के उपाय


By Sahil02, Nov 2024 11:46 AMnaidunia.com

शनि दोष मुक्ति के उपाय

कुंडली में शनि दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आज बात कर रहे हैं कि शनिवार को किन उपायों को अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

शनिदेव की पूजा करें

मंगलवार और शनिवार के दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करें। शनि मंदिर जाकर दीपक जलाएं और तिल अर्पित करने से दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

शनिवार को व्रत रखें

शनि की साढ़ेसाती का सामना करने वालों को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए। माना जाता है कि शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा हासिल होती है।

शनि मंत्र का जाप करें

शनिवार के दिन शनि मंदिर में बैठकर ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे शनिदेव की कृपा हासिल होती है।

काले तिल का दान करें

शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से शनि दोष का प्रभाव दूर होता है। इसके लिए किसी भी शनि मंदिर में जाकर तिल का दान करें।

नीलम रत्न धारण करें

शनि दोष का प्रभाव दूर करने के लिए नीलम रत्न धारण करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा हासिल करने में मदद मिलती है।

काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनें

शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनें। माना जाता है कि इसे धारण करने से शनिदेव की नाराजगी दूर हो जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गोवर्धन पूजा में कौन-से फूल का प्रयोग करना चाहिए?