मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी कुछ लोगों का पीछा नहीं छोड़ती है। शास्त्रों के मुताबिक, इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, उन्हें कभी धन से जुड़ी परेशानी नहीं होती है।
मां लक्ष्मी और देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए आप दोनों को कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। इसके परिणाम स्वरूप सुख-समृद्धि में इजाफा होगा।
शास्त्रों में मंगल कलश को अत्यंत शुभ बताया गया है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आप इसे स्थापित कर सकते हैं।
धनवान बनने के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर की छाप वाले सिक्कों को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग भी खुल जाते हैं।
मान्यता के अनुसार, मछली की तस्वीर और मूर्ति को भी बेहद शुभ माना जाता है। जीवन में खुशियों को बरकरार रखने के लिए आप चांदी की मछली की मूर्ति भी ला सकते हैं।
शास्त्रों में सफेद कौड़ियों को भी शुभ बताया गया है। कौड़ियों को अपने पर्स में रखने से धन लाभ के नए मार्ग खुल जाते हैं।
धन की देवी लक्ष्मी, देवता कुबेर और भगवान गणेश की एक साथ वाली प्रतिमा को घर में स्थापित करें। इसकी नियमित पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।