माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। उनकी कृपा से घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही, घर के सदस्य तरक्की भी करते हैं।
धन में बरकत नहीं हो रही है या धन हानि हो रही है तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में धन की देवी को प्रसन्न करने के कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इनमें से ही एक है कि आपको मां लक्ष्मी की नियमित पूजा करें।
पूजा करने के बाद माता लक्ष्मी को खीर और मिश्री का भोग लगाए। इसके बाद 2 से 9 साल तक की लड़कियों को प्रसाद दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। यदि आपने विष्णु जी को प्रसन्न कर लिया तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको मिल जाएगा।
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व माना गया है। शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में इस पौधे के पास दीपक जलाना बिल्कुल भी न भूलें। इससे धन की देवी का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
पूजा करने और कुछ उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी को खुश किया जा सकता है। एक बार लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं तो आपको धन-दौलत की कमी नहीं होगी।