कामयाबी चूमेगी कदम, करें सरसों के तेल से ये उपाय


By Ayushi Singh12, Apr 2025 03:21 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में कामयाबी पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि सरसों के तेल से कौन-से उपाय करने पर कामयाबी मिलेगी-

पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाने से शनि दोष दूर होता है और जीवन में सफलता मिलती है।

शनि मंदिर में जलाएं दीपक

शनिवार के दिन शाम के समय शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और सारे काम बनने लगते हैं।

मिट्टी का गमले में जलाएं

एक मिट्टी का गमला लें और उसे अपने बगीचे में किसी जगह पर रखें। उस गमले में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और यह उपाय 40 दिन तक करने से जीवन में बदलाव दिखने लगेंगे। साथ ही, उस गमले में कोई पौधा भी लगा दें।

शमी पेड़ के पास जलाएं दीपक

जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए शमी पेड़ के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं और शांति बनी रहती है।

शनि देव की पूजा करें

कहा जाता है कि शनि देव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना को भी पूरी करते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

सरसों के तेल से ये उपाय करने पर कामयाबी कदम चूमेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनिवार के दिन जन्मे लोग कैसे होते हैं?