पानी और कपूर के इस उपाय से खुल जाएगी बंद किस्मत


By Prakhar Pandey12, Apr 2024 12:33 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए है जिसे करने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते है। आइए जानते है पानी और कपूर के उपाय से क्या फायदे मिलते हैं?

घर का मेन गेट

घर के मेन गेट से ही घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए।

कपूर का पानी

ज्योतिषाचार्य रमेश जी के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कने से कई लाभ मिलते है। कपूर के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है।

दूर होती है बाधाएं

ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए घर के मुख्य द्वारा पर कपूर का पानी छिड़कना एक प्रभावशाली उपाय माना जाता है। यह पानी घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का काम करता है।

मेंटल पीस

कपूर के अंदर शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शांत और सुखदायक पाएं जाते है। इसके पानी का घर के मेन डोर पर छिड़काव करने से शांत वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

भगवान का आशीर्वाद

कपूर की महक मन को शुद्ध और प्रफुल्लित करती है। कपूर के पानी को मुख्य दरवाजे पर छिड़कने से घर दैवीय आशीर्वाद प्राप्त होता और खुशहाली भी बनी रहती है।

सुख-समृद्धि में वृद्धि

मुख्य द्वार पर कपूर के पानी का छिड़काव करने से ग्रहों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शुद्ध ऊर्जा

घर का प्रवेश द्वार बाहरी वातावरण और घर के बीच ऊर्जा का सेंटर होता है। मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कने से घर में आने वाली ऊर्जा शुद्ध होती हैं। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ ज्योतिषाचार्य का सुझाव है।

अगर आपको पानी और कपूर का ये उपाय पसंद आया तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कुष्मांडा की पूजा, जानें विधि